युद्ध और शान्ति

01-06-2023

युद्ध और शान्ति

कपिल कुमार (अंक: 230, जून प्रथम, 2023 में प्रकाशित)


कुछ लोग
युद्ध को
खेल समझते हैं
और मनुष्यों को
खेल का सामान
 
एक के मरने के बाद
दूसरा आ जाता है
मरने के लिए
इतिहास में नाम दर्ज कराने, 
 
ऐसा नहीं हैं कि
योद्धाओं का नाम ही
इतिहास में
दर्ज हुआ है—
 
मैंने
इतिहास में
प्रेमी-प्रेमिकाओं के
शान्ति के समर्थकों के
क़िस्से भी
बहुत पढ़े हैं। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कविता - हाइकु
लघुकथा
कविता-ताँका
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में