भूखे पेट

01-06-2023

भूखे पेट

कपिल कुमार (अंक: 230, जून प्रथम, 2023 में प्रकाशित)


(गाँव में भट्टों पर कार्य करने वाले बच्चों को देखकर, अप्रैल 2023)
 
भूखे पेट
कितना आसान हो जाता है? 
पत्थर तोड़ना
 
भूखे पेट
कितना आसान हो जाता है? 
मिट्टी रौंदना
 
भूखे पेट
कितना आसान हो जाता है? 
बोझा ढोना
 
भूखे पेट
कितना आसान हो जाता है? 
परिपक्व होना
 
भूख उम्र नहीं देखती
कच्ची उम्र में भी
थमा देती है
हाथ में तसले-फावड़े। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कविता - हाइकु
लघुकथा
कविता-ताँका
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में