ये जो पहली बारिश है

01-07-2022

ये जो पहली बारिश है

प्रवीण कुमार शर्मा  (अंक: 208, जुलाई प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

ये जो पहली बारिश है
आग़ाज़ है श्रावण मास का। 
 
ये जो पहली बारिश है
प्रमाण है धरती और आकाश के शाश्वत प्रेम का। 
 
ये जो पहली बारिश है
आनन्द है उस नाचते हुए मन मयूर का। 
 
ये जो पहली बारिश है
मरूद्यान है प्यासे रेगिस्तान का। 
 
ये जो पहली बारिश है
जीवन है हर जीवित प्राण का॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
लघुकथा
कहानी
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें