सूरज की लालिमा

01-05-2022

सूरज की लालिमा

प्रवीण कुमार शर्मा  (अंक: 204, मई प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

सूरज की लालिमा
कभी कम नहीं होगी। 
अवरोध रूपी चश्मे लग जाने से भी
इसकी रोशनी कभी कम नहीं होगी। 
बादल कितने भी गहरा जाएँ
ग्रहण कितने भी लग जाएँ। 
सूरज की आभा आसमान
में कभी कम न होगी। 
सूरज से सीख ले ये इंसान
अवरोध चाहे आएँ राह में हज़ार। 
क्या बादल क्या ग्रहण
कर्म पथ पर बढ़े चल अडिग।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
लघुकथा
कहानी
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें