ऋतुओं में ऋतुराज है बसंत

15-02-2025

ऋतुओं में ऋतुराज है बसंत

प्रवीण कुमार शर्मा  (अंक: 271, फरवरी द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

शिशिर और ग्रीष्म का
मध्य है बसंत। 
ऋतुओं में ऋतुराज 
है बसंत। 
 
न ज़्यादा सर्दी और 
न ही ज़्यादा गर्मी 
ऐसा सुखद 
एहसास है बसंत। 
 
चहुँ ओर हरियाली की 
छाई हुई बिसात है बसंत। 
नव नूतन कोंपलों की
सौग़ात है बसंत। 
 
फाल्गुन के फागों की 
शुरूआत है बसंत। 
प्रेम से परिपूर्ण 
मास है बसंत। 
 
सरस्वती पूजन के साथ
आग़ाज़ है बसंत। 
रंग पंचमी के पंच
रंगों के साथ अंजाम है बसंत॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
लघुकथा
कहानी
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें