सुनी सुनाई बात

15-11-2025

सुनी सुनाई बात

प्रवीण कुमार शर्मा  (अंक: 288, नवम्बर द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

सुनी सुनाई बात 
की क्या ही बिसात! 
सुनी सुनाई बात 
होती है बिल्कुल बकवास। 
जो सुनी सुनाई बात को 
गले लगाए
बाद में वह 
भारी पछताए। 
सुनी सुनाई बात की तो छोड़ो 
देखी दिखाई बात भी शत प्रतिशत 
सही निकले ये भी ज़रूरी नहीं। 
आख़िर में सच तो यही है 
इन बातों में आज तक जो भी फँसा
फिर वह रहा कहीं का भी नहीं है॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
लघुकथा
सामाजिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें