कपिल कुमार - हाइकु - 004

15-04-2023

कपिल कुमार - हाइकु - 004

कपिल कुमार (अंक: 227, अप्रैल द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

1.
पेड़ों की दौड़
रेलगाड़ी ज्यों चली
स्टेशन छोड़। 
 
2. 
ढहा न देना
भरोसे की दीवार
प्रेम-अपार। 
 
3. 
मेघों के गीत 
बेमौसम लगते 
बेसुरा राग। 
 
4.
वक़्त की चाल
सरपट दौड़ते
बेक़ाबू घोड़े। 
 
5.
सूर्य पे भेजो
अग्निशामक दल
आग लगी है। 
 
6.
गावों के स्वप्न
तकनीकी ने छीने
लुटाके धन। 
 
7.
ख़बरें बाँचे
अनपढ़ से गाँव
चित्र देखके। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कविता - हाइकु
लघुकथा
कविता-ताँका
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में