पर्यावरण हम भूल न जायें 

15-07-2024

पर्यावरण हम भूल न जायें 

डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी (अंक: 257, जुलाई द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

आओ बच्चों पेड़ लगायें 
पर्यावरण को भूल न जायें 
 
यही पेड़ तो फल देता है 
जिससे बादल जल देता है 
 
सोचो हमसे क्या ले जाती
ये धरती तो भूख मिटाती 
 
दाना-पानी, हवा और ईंधन
हैं इस धरती के ही सृजन 
 
हम, पर कितना बोझ बढ़ाते 
बंजर धरती ही कर जाते 
 
नदियों में हम फेंकते कचरे 
पीते हैं जल जिसके बछड़े 
 
लिए जो पॉलीथिन हम आते 
कब धरती में ये गल पाते 
 
घर से निकलें गाड़ी लेकर 
चलें न और सवारी लेकर 
 
कितने धुएँ हम फैलाते 
ज़हर उगलते आते-जाते 
 
ज़रा ये हम जो क़हर न ढाएँ
पर्यावरण स्वतः बच जाये

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
पुस्तक समीक्षा
किशोर साहित्य कविता
कविता - क्षणिका
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
नज़्म
ग़ज़ल
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में