भारत वर्ष
डॉ. विनीत मोहन औदिच्य
(सॉनेट)
नये वर्ष का सूरज बन कर, प्रभु कृपा दृष्टि कर दे
तिमिर हटाकर जीवन पथ को, आलोकित कर दे
दैविक, भौतिक संतापों से, मुक्त हों भारत के वासी
रहें प्रफुल्लित सब जन गण कभी न छाये यहाँ उदासी।
पुण्य सलिल से सिंचित खेत सब, स्वर्ण धान्य उपजायें
शस्य श्यामला धरा, बाग़, फल-फूलों से खिल जायें
रहे न बचपन कोई अभागा, छाँव मिले ममता की
नारी का सम्मान करें सब, सेवा भी मात पिता की।
हो किसान ऋण मुक्त, सुखी, संपन्न यही वर लेना
दिशा हीन को दिशा दिखा और बेघर को घर देना
जन जन में स्फूर्ति चेतना, नव यौवन अब भर जाये
मिट जाये आतंक, शान्ति का, शाश्वत स्वर मिल पाये।
मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर से, गूँजे बस एक ही नारा
प्रेम की भाषा बोल एक है, भारत वर्ष हमारा प्यारा॥
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अदृश्य चक्षु
- अपरिचित
- अप्सरा
- अप्सरा
- उद्विग्न आकाश
- जीवन का उत्तरार्ध
- तुम जो हो ऐसी . . .
- देवता
- नीलांबरी
- पन्द्रह अगस्त
- पिता
- पूर्णविराम
- प्रश्न
- प्रीति का मधुमास
- प्रीति की मधु यामिनी
- भारत वर्ष
- माँ
- माँ
- मृग मरीचिका
- मृगतृष्णा
- मैं, नदी, सागर
- वसंत
- वीर गति
- वेदना की राह में
- समय
- साँझ की बेला
- सिंदूर
- सिक्त मन का श्रावण
- सिक्त स्वरों के सॉनेट
- सुरसरि
- सृष्टि का विनाश
- स्वर्णिम भारत
- अनूदित कविता
- ग़ज़ल
- विडियो
-
- ऑडियो
-