पेड़ से नीचे

01-01-2020

पेड़ से नीचे

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी (अंक: 147, जनवरी प्रथम, 2020 में प्रकाशित)

बंदर एक मोबाइल लाया 
और उसमें इक सिम लगाया 


आ गया जैसे उसमें टावर 
बंदर पहुँचा पेड़ के ऊपर 


बंदरिया को फोन  लगाया 
और फिर उसने ये समझाया 


आज ना घर मैं आ पाऊँगा 
घूमने जंगल में जाऊँगा 


बंदरिया ये सुन ग़ुस्साई 
उसने ऐसी डाँट सुनाई 


गिरा  मोबाइल पेड़ से नीचे 
बंदर दौड़ा पीछे - पीछे 
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
ग़ज़ल
कविता
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में