सुभाष चन्द्र बोस 

01-02-2023

सुभाष चन्द्र बोस 

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 222, फरवरी प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

ऐ! स्वतंत्रता के मतवाले, 
तुमको मेरा शत शत प्रणाम। 
ऐ! भारत माँ के रखवाले, 
तुमको मेरा शत शत प्रणाम। 
 
आज़ाद हिंद सेना के नायक, 
भारत माता के वीर पूत। 
ऐ शौर्यपुत्र नेता सुभाष, 
युग पुरुष कहूँ या देवदूत। 
 
अँग्रेज़ हुकूमत काँप उठी, 
इस दीवाने का शौर्य देख। 
भारत माता भी गर्वित हैं, 
माँ प्रभावती की धन्य कोख। 
 
देख जोश दीवानापन, 
साहस भी जिनसे डरता था। 
प्रेरित हो हर भारतवासी, 
सीने में हिम्मत भरता था। 
 
ख़ून मुझे तुम दे दो यारो, 
आज़ादी मैं दे दूँगा। 
भारत माँ की लाज बचाने, 
प्राण निछावर कर दूँगा। 
 
स्वतंत्रता के वीर व्रती, 
श्री सुभाष जी वीर महान। 
ऐ आज़ादी के दीवाने, 
तुमको मेरा शत शत प्रणाम। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में