ख़ाकी

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 193, नवम्बर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

हमें सुलाते जाग जाग कर,
जिनसे है आबाद वतन।
 
जिनका धर्म त्याग सेवा है,
उस ख़ाकी को कोटि नमन।
 
शूरवीर ये सच्चे योद्धा,
इनसे ही है चैन अमन।
 
असली हीरो पुलिस हमारी,
ख़ाकी वालों कोटि नमन।
 
वक़्त मुसीबत के मारों  की,
ये ताक़त बन जाते हैं।
 
ख़ुद के सुख को भूल चुके हैं,
ख़ाकी जो अपनाते हैं।
 
अपने घर, त्यौहार भूलकर,
सबके पर्व कराते हैं।
 
फ़र्ज़ के ख़ातिर ख़ाकी वाले,
न्यौछावर हो जाते हैं।
 
अनुशासन के पालन की,
ये हर सौगन्ध निभाते हैं।
 
दुष्ट जनों को खोज खोज कर,
अच्छा सबक़ सिखाते हैं।
 
जनसेवा हित तत्पर रहते,
रात दिवस जो आठ पहर।
 
करें हिफ़ाज़त आम ख़ास की,
घूम घूम कर गाँव शहर।
 
हम सबकी रखवाली करना,
यह ही इनका  दीन धरम।
 
एक एक को न्याय दिलाना,
शान्ति बचाना यही करम।
 
शूरवीर ये सच्चे योद्धा,
इनसे है आबाद वतन।
 
असली हीरो पुलिस हमारी,
ख़ाकी वालों कोटि नमन।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में