हे गणेश! 

15-09-2022

हे गणेश! 

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 213, सितम्बर द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

हे! गणेश गिरिजा सुवन, 
जय गणपति महाराज। 
  
मंगल मूर्ति शिव तनय, 
पूर्ण करो सब काज। 
 
हर माता की गोद को, 
रखो सदा आबाद। 
 
सार्थक कर दो जन्म ये 
ना होवे बरबाद। 
 
दुखियारों के दुःख हरो, 
रखो सबकी लाज। 
 
सारे पातक माफ़ कर, 
भेंटो सबसे आज। 
 
रोग दोष दारिद्रय को, 
दूर करो महाराज 
 
हे! गणेश गिरिजातनय, 
जय गणपति महाराज। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में