सरस्वती वंदना 

01-03-2022

सरस्वती वंदना 

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 200, मार्च प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

जयति जय जय माँ सरस्वती, 
 जयति वीणा वादिनी। 
जगत का कल्याण कर माँ, 
घोर तम की नाशिनी। 
 
भूल मेरी माफ़ कर माँ, 
सुन मेरी फ़रियाद को। 
त्याग दे संसार पर 
त्यागे न माँ औलाद को। 
 
ज्ञान की गंगा बहा दो, 
तुम हो पुस्तक धारिणी। 
प्यार का आँचल बिछा दो, 
मातु वीणा वादिनी। 
 
हम सभी तो शिशु तुम्हारे, 
तुम हमारी मातु हो। 
हे दयामयी क्षमा कर माँ, 
अब हमारा साथ दो। 
 
प्यार का आँचल बिछा दो, 
तुम जगत की स्वामिनी। 
जगत का कल्याण कर माँ 
घोर तम की नाशिनी। 
 
सत्य पथ पर बढ़ सकूँ, 
तेरा हृदय में वास हो। 
माता तुम्हारे प्यार से, 
अज्ञानता का नाश हो। 
 
जगत का कल्याण कर माँ, 
तुम हो विघ्न विनाशिनी
जयति जय जय माँ सरस्वती, 
जयति वीणा वादिनी। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में