स्वामी विवेकानन्द 

15-01-2022

स्वामी विवेकानन्द 

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 197, जनवरी द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

स्वामी विवेकानन्द जी थे, 
युग पुरुष मानव महान। 
 
अल्पायु में ही पा लिया था
अनुपम अलौकिक दिव्य ज्ञान 
 
राष्ट्र का जग में बढ़ाया, 
मान शान आन बान। 
 
बालक नरेंद्र बन गए फिर, 
धरणि के दिनकर समान। 
 
प्रेरणा का पुंज बन वह, 
अमरता को पा गए। 
 
माँ भारती का गर्व बनकर, 
विश्व में थे छा गए। 
 
अमेरिका में पहुँच जिसने, 
धर्मध्वज फहरा दिया। 
 
कम उमर में महाज्ञानी, 
काल को भी भा गया। 
 
प्रेरणा के स्रोत बनकर, 
वह सदा मन में रहेंगे। 
 
गंगा जमुना की धार जैसे, 
देश के उर में बहेंगे। 

-सुषमा दीक्षित शुक्ला

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में