हिंदुस्तान के रहने वालो

15-10-2021

हिंदुस्तान के रहने वालो

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 191, अक्टूबर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

हिंदुस्तान के रहने वालो,
हिंदी से तुम प्यार करो।
 
ये पहचान है माँ भारत की,
हिंदी  का सत्कार  करो।
 
हिंदी के  विद्वानों  ने तो,
परचम जग में फहराए।
 
संस्कार  के सारे  पन्ने,
हिंदी से ही हैं पाए।
 
देवनागरी लिपि में अपनी,
छुपा  हुआ अपनापन है।
 
अपनी प्यारी भाषा हिंदी,
भारत माँ का दरपन है।
 
हिंदुस्तानी  होकर तुमने,
यदि इसका अपमान किया।
 
तो फिर समझो भारत वालों,
ख़ुद का ही नुक़्सान किया।
 
हिंदुस्तान के रहने वालो,
हिंदी से तुम प्यार करो।
 
यह पहचान है माँ भारत की,
हिंदी  का सत्कार  करो।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में