जय जय जय दाऊ बलराम

15-09-2026

जय जय जय दाऊ बलराम

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 302, सितम्बर द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

जिनके भैया हैं श्री श्याम। 
गदा युद्ध में निपुण महान। 
जय जय जय दाऊ बलराम। 
 
जिनके शिष्य भीम दुर्योधन। 
करते सदा ज्ञान उद्बोधन। 
दुखियारों हित संकट मोचन। 
संकर्षण, गौरांग, सुलोचन। 
शक्ति, पराक्रम, साहस, ज्ञान। 
ये सारी जिनकी पहचान। 
हल मूसल जिनके संधान। 
कृषक देव बलभद्र महान। 
जय जय जय दाऊ बलराम। 
जिनके भैया हैं श्री श्याम। 
 
देवि रोहिणी तुमरी मइया। 
बहन सुभद्रा के प्रिय भइया। 
वासुदेव सुत, भ्रात कन्हैया। 
रेवती जी के प्यारे सैंया। 
तेरा कैसे करूँ बखान। 
हलधर के गाऊँ गुणगान। 
जय जय जय दाऊ बलराम। 
जिनके भैया हैं श्री श्याम। 
 
लक्ष्मण भी इक रूप तुम्हारे। 
शेषनाग बन धरणी धारे। 
हम माताएँ तुम्हें पुकारें। 
सन्तानों के बनो सहारे। 
दे दो उनको करुणा दान। 
कष्ट हरो हे कृपा निधान। 
चिर आयु का दो वरदान। 
हलधर भी जिनका है नाम। 
जय जय जय दाऊ बलराम। 
जिनके भैया हैं श्री श्याम। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में