जय महाकाली 

15-10-2022

जय महाकाली 

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 215, अक्टूबर द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

जय शक्तिशाली महाकाली
मातु चमत्कार कर दे। 
 
हम तो हैं तेरे सहारे, 
कब से तुझको हैं पुकारे 
अब ये बेड़ा पार कर दे। 
 
दिल में है तेरा बसेरा। 
भावना मेंं रूप तेरा। 
फिर क्यूँ छाया है अँधेरा
ग़मों का कोहरा घनेरा। 
 
जगतजननी कष्ट हरणी
अब तो बस कल्यान कर दे। 
जय शक्तिशाली महाकाली 
मातु चमत्कार कर दे।
 
हम तो हैं तेरे सहारे, 
कब से तुझको हैं पुकारे, 
अब ये बेड़ा पार कर दे। 
 
माँ ने अनगिन असुर मारे, 
कितनो के जीवन सँवारे। 
हम भी हैं तुझको पुकारे। 
आ मेरा जीवन सँवारे। 
 
अब दया का दान देकर, 
माँ मेरा अज्ञान हर दे। 
जय शक्तिशाली महाकाली
मातु चमत्कार कर दे।  

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में