हे! सूर्यदेव

01-11-2022

हे! सूर्यदेव

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 216, नवम्बर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

हे! सूर्य देव हे! ज्योतिपुंज 
तमतोम मिटा दो जीवन का। 
 
ज्योतिर्मय राहें दिखला दो 
दुःख क्लेश मिटा दो जीवन का। 
 
तुमसे ही है ये जग निरोग 
तुमसे ही फ़सलें हरियाली। 
 
हे! महाप्रभु तुम दया करो 
हर घाव मिटा दो जीवन का। 
 
स्वर्णिम प्रकाशमय जीवन दो, 
संताप मिटा दो जीवन का। 
 
हे! मार्तंड आदित्य देव, 
नैराश्य मिटा दो जीवन का। 
 
उत्साह कभी ना कम होवे, 
ना कभी पराजय हो प्रभुवर। 
 
आशा की किरणें बिखरा दो, 
हर दर्द मिटा दो जीवन का। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में