पौधा ज़रूर लगाना

15-05-2022

पौधा ज़रूर लगाना

नरेंद्र श्रीवास्तव (अंक: 205, मई द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

बरगद, पीपल, नीम, आँवला, 
सुंदर पेड़ जहाँ पर। 
आओ बच्चो, साथ हमारे, 
मिलके चले वहाँ पर॥
 
अर्जुन, आम, बेल, एरंडी, 
इमली, सहजन जामुन। 
सब पेड़ों में होता बच्चो, 
कोई एक विशेष गुन॥
 
पेड़ों से मिलती शुद्ध वायु, 
फूल, फल और छाया। 
काम औषधि के भी आते, 
स्वस्थ बने ये काया॥
 
पेड़ों पर रहते हैं पक्षी, 
कीट, गिलहरी, बंदर। 
पेड़ों की दुनिया अलबेली, 
अद्भुत, अनुपम, सुंदर॥
 
नीची मोटी डाली हो तो, 
झूला भी डल जाता। 
सब मिलकर के झूला झूलें, 
मज़ा बहुत है आता॥
 
बच्चो! पौधे छोटे-छोटे, 
जब वो पानी पाते। 
धीरे-धीरे, बढ़ते-बढ़ते, 
यही पेड़ कहलाते॥
 
पेड़ों के बारे में बच्चो, 
पढ़ना, ज्ञान बढ़ाना। 
जन्मदिन जब आये तुम्हारा, 
पौधा ज़रूर लगाना॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
लघुकथा
गीत-नवगीत
बाल साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
किशोर साहित्य कविता
कविता - हाइकु
किशोर साहित्य आलेख
बाल साहित्य आलेख
काम की बात
किशोर साहित्य लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में