हलधर नाग का काव्य संसार

हलधर नाग का काव्य संसार  (रचनाकार - दिनेश कुमार माली)

अग्नि

 

जगत भीतर जीव का गठन 
आकाश, मिट्टी, पानी, पवन 
और अग्नि करती सम्मिश्रण 
पाँच तत्वों से जन्मती यह देह 
कहा जाता जीवन। 
 
कहाँ से आया, कहाँ जाएगा 
कौन है जीव? कोई नहीं जानता
भ्रम में भटकता 
असीम उसकी कामना-वासना
देखते ही फँसता 
 
जलते हज़ारों दीपक 
गिनी जाती तेल बाती 
मगर अग्नि तो केवल एक 
परमात्मा की अग्नि जलती 
सभी घट, रुककर ज़रा तो देख

<< पीछे : लालटेन आगे : गर्मी  >>

लेखक की कृतियाँ

साहित्यिक आलेख
व्यक्ति चित्र
पुस्तक समीक्षा
अनूदित कहानी
बात-चीत
ऐतिहासिक
कार्यक्रम रिपोर्ट
अनूदित कविता
यात्रा-संस्मरण
रिपोर्ताज
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में