सर्वश्रेष्ठ रचना

15-05-2022

सर्वश्रेष्ठ रचना

डॉ. आरती स्मित (अंक: 205, मई द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

(प्रेषक: अंजु हुड्डा
 
वह गूँध रही ख़ुशियाँ और सपने 
काट रही बाधाएँ 
झाड़ रही मन के मैल 
बुहार रही घर के क्लेश
और अब
धुल रही बासी सोच
चमका रही मेधा
 
उसने सहेज लीं संवेदनाएँ
ठीक कीं विचारों की सिलवटें 
समेट दिए अविश्वास 
धुल दिए मन-प्राण सबके 
और अब
लिख रही लेखा-जोखा 
वर्तमान और भविष्य का 
 
वह हटा रही अपनी आरजुएँ 
सजा रही बच्चों के सपने
उम्मीदें और मुस्कान 
और अब
उखाड़कर खर-पतवार
बना दी है समतल राह
  
वह 
ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना! 
सबसे प्यारा सम्बन्ध 
और संबोधन! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
पत्र
कविता
ऐतिहासिक
स्मृति लेख
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कहानी
किशोर साहित्य नाटक
सामाजिक आलेख
गीत-नवगीत
पुस्तक समीक्षा
अनूदित कविता
शोध निबन्ध
लघुकथा
यात्रा-संस्मरण
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में