शिक्षक ही पंख लगाते हैं

15-09-2021

शिक्षक ही पंख लगाते हैं

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 189, सितम्बर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

तम-तोम मिटाते हैं जग का,
शिक्षक धरती के दिनकर हैं।
 
हैं अंक सजे निर्माण प्रलय,
शिष्यों हित प्रभु सम हितकर हैं।
 
शुचि दिव्य ज्ञान के दाता वह 
सोने को पारस में बदले।
 
वह सृजनकार वह चित्रकार,
वह मात पिता सम सुधिकर हैं।
 
कच्ची मिट्टी को गढ़कर के,
वह  सुन्दर  रूप सजाते  हैं।
 
देते  ख़ुराक   में  संस्कार,
वह  ज्ञानाहार  कराते  हैं।
 
शिक्षक ही पंख लगाते हैं,
सपनों की भरने को उड़ान।
 
पावन शिक्षा के मंदिर के,
वह  ही भगवान  कहाते हैं।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में