युद्ध के बाद

15-09-2026

युद्ध के बाद

सुरेंद्र कल्याण ‘बुटाना’ (अंक: 302, सितम्बर द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

युद्ध समाप्त हुआ।
 
नेताओं ने भाषण दिए,
 
झंडे लहराए गए।
 
पर किसी ने नहीं पूछा
 
उस माँ से
 
जिसने अपना बेटा खोया,
 
या उस बच्चे से
 
जिसने पहली बार
बारूद की गंध में साँस ली।
 
युद्ध कभी जीतता नहीं,
 
वह केवल
मनुष्यता को थोड़ा और हारता है।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें