भविष्य के नाम

15-09-2026

भविष्य के नाम

सुरेंद्र कल्याण ‘बुटाना’ (अंक: 302, सितम्बर द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

हे आने वाली पीढ़ियो,
यदि हम
तुम्हें स्वच्छ नदियाँ,
हरे जंगल,
और करुणा से भरा समाज
न दे सके,
तो हमारी सारी उपलब्धियाँ
अधूरी हैं।
 
भविष्य
हमारे बाद आने वालों का नहीं,
हमारी जिम्मेदारी का नाम है।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें