आदमी की तलाश

15-06-2026

आदमी की तलाश

सुरेंद्र कल्याण ‘बुटाना’ (अंक: 299, जून द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

आदमी
सारी दुनिया घूम आया, 
पर स्वयं तक
नहीं पहुँच पाया। 
वह शहरों में गया, 
पहाड़ों तक गया, 
समुद्रों को देखा, 
पर जो प्रश्न
उसके भीतर था, 
वह वहीं रहा। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें