अंतिम चिट्ठी

15-09-2026

अंतिम चिट्ठी

सुरेंद्र कल्याण ‘बुटाना’ (अंक: 302, सितम्बर द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

पुरानी किताब में
एक चिट्ठी मिली।
 
कुछ शब्द धुंधले थे,
कुछ अक्षर मिट गए थे।
 
पर एक वाक्य
अब भी साफ़ था—
"अपना ध्यान रखना।"
 
इतने वर्षों बाद भी
वह वाक्य
किसी प्रार्थना की तरह लगा।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें