मौन - 1

सुरेंद्र कल्याण ‘बुटाना’ (अंक: 301, जुलाई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

सब बोल रहे थे।
इतना बोल रहे थे
कि
सच को
अपनी बारी ही नहीं मिली।
 
तब
मौन ने कहा—
"जब शब्द
व्यापार बन जाएँ,
तब
चुप रहना भी
एक प्रतिरोध है।"

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें