डॉ. हर्षा त्रिवेदी का प्रथम काव्य संग्रह प्रकाशित

15-04-2023

डॉ. हर्षा त्रिवेदी का प्रथम काव्य संग्रह प्रकाशित

डॉ. मनीष कुमार मिश्रा (अंक: 227, अप्रैल द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

डॉ. हर्षा त्रिवेदी का प्रथम काव्य संग्रह “कहीं तो हो तुम” आर.के. पब्लिकेशन, मुंबई से प्रकाशित हो चुका है। कुल 66 कविताओं की यह पुस्तक अपने अंदर संवेदनाओं की कई-कई गाठों को खोलती है। इन कविताओं में लालसाएँ, सपने, प्रतिबद्धता, प्रेम, परिमार्जन, परिष्कार, राष्ट्रप्रेम के साथ साथ क्षमा, दया, करुणा और उदात्त मानवीय मूल्यों के लिए संकल्पों का रचनधर्मी फलक बहुत विस्तृत है। कई कविताएँ सहिष्णुता के महत्त्व को रेखांकित करते हुए मनुष्य को अधिक उदार होने की तरफ़ इशारा करती हैं। 

जीवन, प्रकृति, राष्ट्र, दर्शन, आध्यात्म और प्रेम की अभिव्यक्ति अधिकांश कविताओं का केंद्रीय स्वर है। प्रेम की अभिव्यक्ति कहीं एकदम सीधे सपाट पर मोहक रूप में हुई है तो कहीं उस पर आध्यात्म का आवरण दिखाई पड़ता है। कविता संग्रह का शीर्षक इसी बात का प्रमाण है। आज की बाज़ार केंद्रित विश्वगत व्यवस्था में संवेदनाओं की इतनी महीन कारीगरी शब्दों के साथ करनें में डॉ. हर्षा अपनी इन कविताओं के माध्यम से सफल दिखाई पड़ती हैं। 

डॉ. हर्षा त्रिवेदी की कविताएँ मन में धँसे और गड़े भावों की शब्द चित्रकारी सी प्रतीत होती हैं। इन कविताओं में जीवन के प्रति सकारात्मक ऊर्जा और दृष्टिकोण है। इन कविताओं का एक सिरा मानवीय मूल्यों और भावों का है तो दूसरा इन भावों को निरंतर सिंचित करने वाले उदात्त प्रेम और आध्यात्मिक भाव का। ज्ञात से अज्ञात को जानने की लालसा में विश्वास इतना प्रबल है कि ”कहीं तो हो तुम” जैसी महत्त्वपूर्ण कविता डॉ. हर्षा रच सकीं। 

डॉ. हर्षा त्रिवेदी को उनके इस प्रथम काव्य संग्रह के प्रकाशन की बहुत बहुत बधाई। आशा है वे अपनी इस रचनाधर्मिता को लगातार आगे बढ़ाते हुए साहित्य सेवा में महती योगदान देती रहेंगी। यह किताब एमेज़ॉन पर ऑनलाइन उपलब्ध है। लिंक है:

https://www.amazon.in/dp/B0C2R8ZXLK?ref=myi_title_dp

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
नज़्म
कार्यक्रम रिपोर्ट
ग़ज़ल
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
सांस्कृतिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
कहानी
शोध निबन्ध
साहित्यिक आलेख
सामाजिक आलेख
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में