हो मुश्किल तो एक इशारा करना

15-05-2023

हो मुश्किल तो एक इशारा करना

डॉ. मनीष कुमार मिश्रा (अंक: 229, मई द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 
हो मुश्किल तो एक इशारा करना
मेरा तेरा जो है उसे हमारा करना। 
 
टूटे हुए हैं अभी पंख फिर भी तुम
उड़ने की कोशिश दुबारा करना। 
 
आग सेकते समय सँभालना ज़रा 
इनका उचित दूरी से नज़ारा करना। 
 
जिसका हाथ थाम लो एक बार 
ज़िन्दगी उसी के साथ सँवारा करना। 
 
ये रंग और गंध की दुनियाँ हमारी
इसमें ज़रा सलीक़े से गुज़ारा करना। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
नज़्म
कार्यक्रम रिपोर्ट
ग़ज़ल
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
सांस्कृतिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
कहानी
शोध निबन्ध
साहित्यिक आलेख
सामाजिक आलेख
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में