आठ मार्च, विश्व महिला दिवस मनाते हुए

15-03-2024

आठ मार्च, विश्व महिला दिवस मनाते हुए

डॉ. मनीष कुमार मिश्रा (अंक: 249, मार्च द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 
वैसे तो नाज़ुक है लेकिन फ़ौलाद ढालना जानती है
वोअपने आँचल से ही ये दुनियाँ सँवारना जानती है। 
 
दुनियाँ बसाती है जो दिल में मोहब्बत को बसाकर
वो अपनी नज़रों से ही बद नज़र उतारना जानती है। 
 
सजाने सँवारने में उलझी तो बहुत रहती है लेकिन
गोया ज़ुल्फ़ों की तरह सब कुछ सुलझाना जानती है। 
 
ऐसा नहीं है कि उसके आस्तीन में साँप नहीं पलते
पर ऐसे साँपों का फन वो अच्छे से कुचलना जानती है। 
 
हर एक बात पर रोज़ ही अदावत अच्छी नहीं होती
इसलिए रोज़ कितना कुछ वो हँसकर टालना जानती है। 
 
आठ मार्च विश्व महिला दिवस मनाते हुए याद रहे कि 
प्रकृति समानता सहअस्तित्व को ही निखारना जानती है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
नज़्म
कार्यक्रम रिपोर्ट
ग़ज़ल
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
सांस्कृतिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
कहानी
शोध निबन्ध
साहित्यिक आलेख
सामाजिक आलेख
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में