दीपावली – हर देहरी, हर द्वार

15-11-2021

दीपावली – हर देहरी, हर द्वार

डॉ. मनीष कुमार मिश्रा (अंक: 193, नवम्बर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

प्रकाश पर्व के रूप में
जैसे आती है दीपावली
वैसे ही आए
अनुभव से अनुभूति 
ज्ञान से विवेक 
संवेदनाओं से करुणा।
 
प्रांजल विचारों का ज्योति कलश
सौभाग्य का अक्षत
संकल्पों का माँगल्य 
आए 
आकर ठहर जाए
हर देहरी, हर द्वार।
 
यह दीपावली 
पवित्रता का पुनर्वास करे 
हृदय को अधिक उदार करे
सपने सब साकार करे
हर देहरी, हर द्वार।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
नज़्म
कार्यक्रम रिपोर्ट
ग़ज़ल
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
सांस्कृतिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
कहानी
शोध निबन्ध
साहित्यिक आलेख
सामाजिक आलेख
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में