बनारस 04 - काशी में शिव संग

15-03-2015

बनारस 04 - काशी में शिव संग

डॉ. मनीष कुमार मिश्रा

भंग छान सब मस्त रहें
काशी में शिव संग।


होली के हुडदंग का
यहाँ अनोखा रंग।


शाहन का भी शाह फकीरा
फिरे घाट होइ झंट।


बम बम बोल भक्त यहाँ
ठेउने पर पाखंड।


बोल कबीरा के बोले
और झूमें तुलसी संग।


हरफन मौला, छोड़ झमेला
यही बनारसी ढंग।


रोम रोम पुलकित हो जाये
जब भी देखूँ पावन गंग।


बड़े बड़े बकैत यहाँ
अड़ीबाज हो करते जंग।


पान चबाकर कुर्ता झारकर
बातों से करते दंग।


लंकेटिंग की बात निराली
जादा तर अड्बंग।


बना रहे ये रंग बनारस
हो ना टस से मस।


सांड सुशोभित गलियों में
बच्चे फिरते नंग धडंग।


मुर्दों का मेला ठेला
दाह हो रहे अंग।


इच्छाओं को दाह कर
मुस्काते हैं मलंग।


काशी की है बात निराली
अर्धचंद्र इसका अलंग।


अड़ी खड़ी भोले त्रिशूल पर
उनको भी अति प्रिय।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सजल
नज़्म
कार्यक्रम रिपोर्ट
ग़ज़ल
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
सांस्कृतिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
कहानी
शोध निबन्ध
साहित्यिक आलेख
सामाजिक आलेख
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में