डॉ. हर्षा त्रिवेदी

डॉ.  हर्षा त्रिवेदी

डॉ. हर्षा त्रिवेदी


सहायक आचार्य हिंदी 
विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफ़ेशनल स्टडीज़-TC 
दिल्ली 
जन्म स्थान: डूंगरपुर, राजस्थान 
वर्तमान निवास: उदयपुर, राजस्थान 
शैक्षणिक योग्यता:

  • ग्रेजुएशन (कला स्नातक) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से 2007 में
  • बी. एड. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से 2008 में
  • एम.ए. हिंदी, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से 2010 में
  • RPSC-SET cleared in हिंदी साहित्य 2012
  • UGC-NET cleared in हिंदी साहित्य 2012
  • पीएच. डी. हिंदी साहित्य, विषय-पद्मश्री “दयाप्रकाश सिन्हा के नाटकों का अनुशीलन” (मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से 2014 में) 
  • एम.बी.ए. (मानव संसाधन) जनार्दनराय नागर विश्वविद्यालय, उदयपुर से 2016 में
  • एम.ए. एजुकेशन, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा से 2016 में
  • वर्तमान में पीएच.डी. (शिक्षाशास्त्र) गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा से शोधरत 

अध्यापन अनुभव:
लगभग 12 वर्षों से कॉलेज व्याख्याता के पद पर कार्यरत रहते हुए साहित्य, समाज सेवा, सनातन मूल्यों तथा अध्यात्म में विशेष रूप से सक्रिय। 
प्रकाशन:
पुस्तकें (8):
 
    1. सहारों का बंधन (हिंदी नाटक दिव्यांगजन पर आधारित)
    2. नाटककार दयाप्रकाश सिन्हा
    3. शब्द संधान,
    4. कहीं तो हो तुम (हिन्दी काव्य संग्रह)
    5. लौट के आना (हिंदी काव्य संग्रह)
    6. स्वामी विवेकानंद: समग्र वैचारिक क्रांति
    7. राजस्थानी सिनेमा का इतिहास
    8. भगवान परशुराम: आदर्श, प्रादर्श और प्रतिदर्श 
शोध आलेख: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित शोध-पत्रिकाओं/ पुस्तकों में 40 से अधिक शोध-आलेख प्रकाशित। 
उपलब्धियाँ:

  1. 35 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठिओं विशेषकर संयुक्त राष्ट्र संघ, स्विट्ज़रलैंड, जिनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सनातन संस्कृति पर आधारित “Existential and functional harmony between the man and the nature: A Rigvedik Phenomenon” विषय पर पत्र-वाचन (2019) 
  2. भारतीय दूतावास म्यांमार में हिंदी का वैश्विक परिदृश्य विषय पर व्याख्यान (2023) 
  3. भारतीय दूतावास उज़बेकिस्तान के लाल बहादुर शास्त्री संस्कृति केंद्र में सनातन संस्कृति पर व्याख्यान तथा उज़बेकिस्तान के राष्ट्रीय चैनल पर 22 मिनट का विशेष साक्षात्कार 
  4. राष्ट्रीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास, शिमला से असोसिएट। 
  5. ‘नाटककार दयाप्रकाश सिन्हा’ पुस्तक का विमोचन माननीय आचार्य देवव्रत (राज्यपाल, गुजरात) द्वारा एवं ‘सहारों का बंधन’ पुस्तक का विमोचन मैडम बैरोनेस संदीप वर्मा (भूतपूर्व ऊर्जा मंत्री लंदन) द्वारा किया गया। 
  6. वर्तमान में विप्र फ़ॉउंडेशन की आनुषंगिक शाखा इंटरनेशनल सोसाइटी फाॅर परशुराम कॉन्शसनेस (ISPAC-इस्पेक) की चेयरपर्सन के रूप में कार्य। भारत, नेपाल, जर्मनी, जापान, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में ISPAC के चैप्टर के माध्यम से सनातन विशेषकर भगवान परशुराम के आदर्शों का जनमानस में प्रचार-प्रसार 
  7. नारी शक्ति सम्मान, समाज सेवा में विशिष्ट योगदान हेतु 
  8. राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में बेस्ट फ़िल्म अवार्ड सहित कई पुरस्कार। भारत सरकार के स्वच्छता अभियान पर शॉर्टफ़िल्म लेखन। भाजपा नेता एवं भूतपूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय किरण माहेश्वरी जी के चुनाव प्रचार हेतु उनके जीवन पर आधारित शॉर्ट फ़िल्म ‘राजसमंद विकास किरण’ का पटकथा लेखन। 
  9. 2020 में आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लिखित पुस्तक में संकलित ‘जीवन राग’ कविता वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज। 
  10. महाराज कुँवर लक्ष्यराज सिंह मेंवाड़ द्वारा गणतंत्र दिवस 2020 पर 'नारी प्रतिभा' सम्मान
  11. शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘एजुकेशन कमेंटी ऑफ़ इंटरनेशनल चैंबर एवं मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज’ द्वारा अखिल भारतीय सम्मान शृंखला में उद्धव संस्था एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन फ़ोरम दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नोएडा फ़िल्म सिटी के संस्थापक संदीप मारवाह द्वारा साहित्य, समाज सेवा एवं अध्यात्म के क्षेत्र में वैश्विक योगदान हेतु डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड-2023
  12. विशेषज्ञता: हिन्दी नाटक, हिंदी कविता, फ़िल्म पटकथा लेखन; साथ ही अध्यात्म, सनातन संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष सक्रिय। राजसमंद विकास किरण, ऐन अनलकी डे, भूत ऐन अनटोल्ड स्टोरी, नो रूल्स आदि सामाजिक मुद्दों पर आधारित शार्ट फ़िल्मों का पटकथा लेखन। रेडियो एवं आकाशवाणी पर वार्ता इत्यादि प्रसारित। 

सम्प्रति: विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफ़ेशनल स्टडीज़-TC (गुरु गोविंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से संबद्ध) पीतमपुरा, दिल्ली में सहायक प्राध्यापक, हिंदी के रूप में 2018 से कार्यरत एवं फ़ैलो, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास, शिमला।

 

पुस्तक चर्चा

समीक्षा