बुढ़ापा 

15-05-2026

बुढ़ापा 

अविनाश ब्यौहार (अंक: 297, मई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

उसने बचपन देखा फिर जवानी देखी। अब 60 वर्ष का हो चला है, यानी शनैः-शनैः बुढ़ापे की ओर क़दम बढ़ा रहा है। उसने जब बुढ़ापे के लक्षण देखा तो उसकी आँखों के आगे झूल गया वह झुर्रीदार चेहरा, कमर झुकी हुई, खाल में ढीलापन, आँखें धुँधला चलीं, लाठी के बल पर चलना, जोड़ों में दर्द, पुरानी यादों के सहारे जीना, आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर होना तथा सामाजिक पारिवारिक उपेक्षा भी शामिल है। 

बुढ़ापा जीवन का अंतिम और परिपक्व चरण है। 

अब जब वह बुढ़ापे की याद करता है तो सिहर उठता है। शरीर में एक अचिह्नित झुनझुनी सी दौड़ जाती है पर काल के क्रूर चक्र से कौन बच सका है। बुढ़ापा सबको आना है इस सत्य को कोई झुठला नहीं सकता‌। 

आख़िरकार उसकी आंँखें कमरे की छत पर जा टिकती हैं और वह ज़िन्दगी के बारे में कुछ सोचने लगता है। ऐसा कुछ जो उसके अंदर जवानी की ऊर्जा फिर से भर दे। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा
गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
गीतिका
ग़ज़ल
दोहे
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें