वक़्त बहुत ही झूठा निकला

15-07-2021

वक़्त बहुत ही झूठा निकला

अविनाश ब्यौहार (अंक: 185, जुलाई द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

22  22   22   22
 
वक़्त बहुत ही झूठा निकला 
ख़ाक मनाएँ रूठा निकला  
 
अर्जुन की जब बात चली तो 
देखो द्रोण अँगूठा निकला 
 
कविताओं में बात बड़ी है 
चिंतन वाह निजूठा निकला 
 
जब-जब नाम-पता पूछा तो 
उनका काम अनूठा निकला 
 
आज सियासत पर क्या बोलें 
रहबर यार अपूठा निकला 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
गीतिका
ग़ज़ल
दोहे
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें