इकाई भी दहाई भी

15-06-2023

इकाई भी दहाई भी

अविनाश ब्यौहार (अंक: 231, जून द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

1222   1222
 
इकाई भी दहाई भी। 
नगर में हो सफ़ाई भी॥
 
नदी है और पर्वत हैं, 
मुहाने हैं तराई भी। 
 
उन्होंने है ग़ज़ल गाई, 
पढ़ी है औ रुबाई भी। 
 
बुरा होने लगे गर तब, 
जहाँ में हो भलाई भी। 
 
दिवस यदि शुभ हुआ है तो, 
हमारी लें बधाई भी। 
 
हँसी का यदि ख़ज़ाना है, 
मगर आती रुलाई भी। 
 
मुसलमाँ हैं सनातन हैं, 
तथागत हैं इसाई भी। 
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
गीतिका
ग़ज़ल
दोहे
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें