दोस्तों को आज़माना सीख ले

15-03-2022

दोस्तों को आज़माना सीख ले

अविनाश ब्यौहार (अंक: 201, मार्च द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

2122   2122    212
 
दोस्तों को आज़माना सीख ले।
ख़्वाब में है घर बनाना सीख ले।।
 
ये पराया सा शहर है भाइयो,
इस शहर में आबदाना सीख ले।
 
ज़िंदगी जो आज सूनापन लिए,
तूँ किसी से दिल लगाना सीख ले।
 
क्यों अराजक हो गए हैं लोग ये,
कुछ नहीं तो घूस खाना सीख ले।
 
वो बहुत लगता मुझे भोला अजी,
काम में मुर्गे फँसाना सीख ले।।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
गीतिका
ग़ज़ल
दोहे
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें