साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
सुमन कुमार घई
पुस्तकबाज़ार.कॉम और विचारों का वृन्दावन प्रिय मित्रो, साहित्य कुंज के पिछले अंक के सम्पादकीय के अन्त में मैंने हिन्दी साहित्य सृजन के सार्वभौमिक होने की बात कही थी। अब उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए, विदेशों में हिन्दी साहित्य को सभी के लिये उपलब्ध करवाने के प्रयासों की ओर पाठकों का ध्यान दिलाना चाहूँगा। बात उन दिनों की है जब मैंने साहित्य कुंज अभी आरम्भ ही किया था। उस समय न्यू-यॉर्क से प्रकाशित होने वाली वेबसाईट "बोलोजी.कॉम" (अब हिन्दीनेस्ट.कॉम), दुबई से "अनुभूति-अभिव्यक्ति" शायद ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित हो रही "भारत-दर्शन" ही थीं। भारत से "काव्यालय" और "वगार्थ" ही देखने को मिलती थीं। यह सब अपनी स्मृति के आधार पर ही कह रहा हूँ। अब देखिये इनमें से विदेशों में बैठे हिन्दी साहित्य प्रेमियों के निःस्वार्थ परिश्रम को अगर कोई अनदेखा करे तो मन में टीस तो उठेगी ही। साहित्य कुंज के आरम्भिक दिनों में मुंबई से श्री सूरज प्रकाश अरोड़ा जी ने मुझसे ई-मेल में प्रश्न पूछा था कि "यह सब विदेशों में ही क्यों हो रहा है?" मेरा सीधा सा उत्तर था "साधनों की उपलब्धता"। उन दिनों भारत में कंप्यूटर सुलभ नहीं थे – ऐसा नहीं कहा जा सकता कि भारत में साहित्य प्रेमियों की कमी थी। मुझे याद है कि साहित्य कुंज आरम्भ होने के कुछ समय के पश्चात श्री जय प्रकाश मानस ने "सृजनगाथा" और डॉ. रति सक्सेना ने "कृत्या" की नींव रख दी थी। यह सभी व्यक्तिगत प्रयास थे – किसी को भी संस्थागत सहायता नहीं मिल रही थी। इस समय भी विदेशों में बैठे साहित्य प्रेमी तकनीकी के नई सीमाओं को खोजते हुए साहित्य को विभिन्न माध्यमों से सार्वभौमिक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों ओकविल (कैनेडा) से डॉ. शैलजा सक्सेना ने "विचारों का वृन्दावन" आरम्भ किया है। इस श्रव्य माध्यम से वह उत्कृष्ट साहित्य को जन मानस तक पहुँचाने का प्रयास कर रही हैं। इसका लिंक साहित्य कुंज के मुख्य-पृष्ठ पर उपलब्ध है। अपने एक प्रयास की पहले भी एक बार चर्चा कर चुका हूँ। एक सॉफ़्टवेयर कंपनी के साथ साझेदारी में हिन्दी की ई-पुस्तकों को बेचने के लिए पुस्तकबाज़ार.कॉम की नींव रखने में आजकल व्यस्त हूँ। पुस्तक प्रकाशन का यह नया माध्यम पुस्तकों की उपलब्धता को सार्वभौमिक बना देता है। इस समय हिन्दी की ई-पुस्तकें इंटरनेट पर उपलब्ध हैं परन्तु एक बात मुझे निरंतर कचोटती है। पहली तो यह वेबसाईट्स "सेल्फ़ पब्लिकेशन" हैं। कोई भी जाकर अपनी पुस्तक को वहाँ पर लगा सकता है यानी कोई चयन प्रक्रिया नहीं है और न ही कोई संपादन है। परिणाम वही हो रहा है जो कि हिन्दी ब्लॉग का हुआ था – जिसके मन में जो आया, जैसा आया लिख दिया। इससे साहित्य को लाभ कम और हानि अधिक हुई। पुस्तकबाज़ार.कॉम की सभी पुस्तकें चयन प्रक्रिया से गुज़रेंगी। लेखक और पुस्तक बाज़ार के बीच प्रत्येक पुस्तक के लिए एक अनुबंध होगा। लेखक को पुस्तक की बिक्री का 70%मिलेगा। लेखा-जोखा पारदर्शी होगा यानी लेखक अपने एकाउंट को कभी भी देख सकेगा। पैसे का सारा अदान-प्रदान Paypal के द्वारा होगा। लेखकों पहली चयनित पुस्तक निःशुल्क प्रकाशित होगी। वेबसाईट लगभग तैयार है और जो लेखक इस पर अपनी पुस्तकें प्रकाशित करवाना चाहते हैं उनसे अनुग्रह है कि वह http://pustakbazaar.com पर जाकर रजिस्टर हो जाएँ। शीघ्र ही इन लेखकों से संपर्क करके आगे की प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा। इस लिंक पर जो वेबसाईट आप देखेंगे यह अभी अंतिम प्रारूप नहीं है क्योंकि अभी इस पर काम चल रहा है जो लगभग पूरा हो चुका है। जिन पुस्तकों के कवर आप इस पर देखेंगे वह केवल कवर मात्र ही हैं। इनके पीछे कोई पुस्तक अभी नहीं है। इसके अतिरिक्त आप info@pustakbazar.com पर भी ई-मेल लिख सकते हैं। – सादर |
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- रचना समीक्षा
- कहानी
- कविता
- साहित्यिक आलेख
- पुस्तक समीक्षा
- पुस्तक चर्चा
- किशोर साहित्य कविता
- सम्पादकीय
-
- लघुकथा की त्रासदी
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- आवश्यकता है युवा साहित्य की
- उलझे से विचार
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- कितना मीठा है यह अहसास
- कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ, समस्याएँ और समाधान
- नींव के पत्थर
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- प्रथम संपादकीय
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- भाषा में शिष्टता
- मुख्यधारा से दूर होना वरदान
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- मेरी थकान
- मेरी प्राथमिकतायें
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का प्रकाशन
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- साहित्य का व्यवसाय
- साहित्य कुंज को पुनर्जीवत करने का प्रयास
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी और वर्तनी
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं?
- हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? भाग - २
- हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? भाग - ३
- हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? भाग - ४
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- ग़ज़ल लेखन के बारे में
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- विडियो
- ऑडियो
-