आवश्यकता है युवा साहित्य की
सुमन कुमार घईप्रिय मित्रो,
हिन्दी की संगोष्ठियों के आयोजक प्रायः हिन्दी की दिशा और दशा की ही बात करते रहते हैं। दशा के बारे में चिन्ताएँ व्यक्त की जाती हैं और दिशा पलटने के लिए पुराने घिसे-पिटे सुझाव दिये जाते हैं, भारतीय जीवन पर पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के प्रति विरोध दर्ज करवाया जाता है और अन्त में सरकार को दोषी ठहरा दिया जाता है कि वह हिन्दी के लिए कुछ नहीं करती। वैसे सरकार का भाषा का संबंध वोट-बैंक जैसा ही है। जब वोट की आवश्यकता हो तो ठण्डे बस्ते से बाहर निकाल लो और बाद में सहेज कर रख दो।
हिन्दी की दशा और दिशा निर्धारित करने का बीड़ा इतना बड़ा है कि यह सरकारी नौकरशाहों को नहीं सौंपा जा सकता। मैं उनकी कर्तव्य-निष्ठा पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाना चाहता, मैं केवल यह कह रहा हूँ कि उनके उद्देश्य और दायित्व दूसरे हैं। भाषा सामाजिक दायित्व है और लेखक समाज का प्रेक्षक और समीक्षक है और इससे भी बढ़ कर दार्शनिक भी है जो भूतकाल, वर्तमान और भविष्य की ओर देख सकता है। यह उसका अधिकार भी है।
एक अन्य तथ्य भी महत्त्वपूर्ण है; इस समय भारत की जनसंख्या में युवाओं की गिनती।
इस समय भारत की जनसंख्या का 50% भाग 25 वर्ष से कम और 65% भाग 35 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों का है। अगर हम हिन्दी को लोकप्रिय बनाना चाहते हैं तो मेरा प्रश्न है कि हम पैंसठ प्रतिशत जनसंख्या के लिए क्या कर रहे हैं? क्या हम उनके लिए कुछ लिख रहे हैं? क्या हम विमर्शों की दलदल में इतना फँस चुके हैं कि उनसे हम उबर नहीं पा रहे? भारत आईटी टेक्नॉलोजी की विश्व भर में अपनी धाक जमा चुका है और युवा लोग इसे सहर्ष गले लगा चुके हैं। दूसरी ओर बहुत से वरिष्ठ और प्रतिष्ठित लेखक जब भी अवसर मिलता है नयी तकनीक की अस्वीकृति के स्वर उठाते रहते हैं। किताबों के पन्नों को पलटने के या पुराने काग़ज़ों की ख़ुश्बू के रोमांस को त्यागने के लिये तैयार नहीं हैं। माना कि यह रोमांस सदा जीवित रहेगा क्योंकि यह साहित्य के विकास का इतिहास है परन्तु वर्तमान की वास्तविकता की ओर पीठ करके हम केवल भूतकाल में ही खो भी तो नहीं सकते। अंतरजाल की दुनिया रोमांचकारी है और युवा रोमांच की आकर्षित होते हैं। उन्हें रोमांस भविष्य में खोजना है भूतकाल में नहीं।
पाठक की बुद्धिमत्ता पर संदेह मत करें बल्कि उसका आदर करें। कहने का अर्थ है कि इस की अपेक्षा मत करें कि आप भारी-भरकम भाषा या विषयों को लेकर जो भी लिख देंगे वह पाठकवर्ग को स्वीकार हो जाएगा। पाठक भी अच्छा और बुरा साहित्य समझता है। जैसा कि मेरी मित्र डॉ. शैलजा सक्सेना प्रायः कहती हैं कि लेखक को आत्म-मुग्धता को त्यागना होगा। अपने लेखन को पाठक के दृष्टिकोण से भी पढ़ें और उसकी समालोचना करें। युवाओं के लिए ऐसा लिखें जो उनकी दुनिया की बात करता हो। आज के युग में मुंशी प्रेमचन्द को मत दोहरायें। वह अपने काल के युग पुरुष थे। परन्तु इस समय के युवा के लिए वह एक ऐतिहासिक लेखक हैं, जिनके उपन्यासों की विवेचना केवल पाठ्यक्रम का हिस्सा है। आज की महानगरीय संस्कृति की व्यवहारिक समस्याओं की समानान्तरता उनके पात्रों में खोजने का प्रयास मत करें। अपनी पगडंडियाँ स्वयं बनायें, आपके मील के पत्थर आपके अपने हों। इस युग में अपना स्थान बनाने के लिए युवाओं के संघर्ष को समझें तो वह संघर्ष मुंशी प्रेमचन्द के पात्रों के संघर्ष से किसी भी तरह कम नहीं है। युग बदल चुका है और इस युग में संघर्ष के बाद उपलब्धियाँ भी मिलती हैं। उनकी बात करना भी उतना ही आवश्यक है जितना की संघर्ष की। युवा जीवन की और आकर्षित होते हैं। मृत्यु की ओर तो समाज का वह भाग देखता है जो अपना जीवन जी चुका है। लेखकों और संपादकों से निवेदन है कि ऐसे साहित्य की ओर ध्यान दें जो युवा है, वृद्ध नहीं। इस विषद विषय पर भविष्य में भी चर्चा चलती रहेगी।
– सादर
सुमन कुमार घई
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- रचना समीक्षा
- कहानी
- कविता
- साहित्यिक आलेख
- पुस्तक समीक्षा
- पुस्तक चर्चा
- किशोर साहित्य कविता
- सम्पादकीय
-
- लघुकथा की त्रासदी
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- आवश्यकता है युवा साहित्य की
- उलझे से विचार
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- कितना मीठा है यह अहसास
- कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ, समस्याएँ और समाधान
- नींव के पत्थर
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- प्रथम संपादकीय
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- भाषा में शिष्टता
- मुख्यधारा से दूर होना वरदान
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- मेरी थकान
- मेरी प्राथमिकतायें
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का प्रकाशन
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- साहित्य का व्यवसाय
- साहित्य कुंज को पुनर्जीवत करने का प्रयास
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी और वर्तनी
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं?
- हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? भाग - २
- हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? भाग - ३
- हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? भाग - ४
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- ग़ज़ल लेखन के बारे में
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- विडियो
- ऑडियो
-