मृत्यु कलिका-सॉनेट 1
अनिमा दास
अभिव्यक्ति नहीं होती शेष कभी अनंतता में
रहें अज्ञात सभी इस पीड़ा की प्रवलता में
शून्य द्वीप की कदाचित् अतिथि मैं भी बनूँगी
इस झंझानिल में एक शुष्क पर्ण सी मैं भी बहूँगी।
कितनी प्रतीक्षा, आत्मा की भिक्षा . . अपूर्ण र्ईप्सा
सहस्र युगों की मुक्ति में अलिखित अभीप्सा
अंततः क्यों नहीं आती तुम ऐ! अंतिम श्रावणी
नीर से अंबर हो रही प्रथित . . आहा! व्यथा पर्वणी।
अभिशाप की रेखाएँ . . धमनियों से लिए तप्त रक्त
सजीव हो रही हैं . . आ रहा है समीप एकाकी-नक्त
मंद कम्पन में स्पर्श की अनुभूति . . अनुभूति में स्मृति
तुम स्तीर्ण हो जाती हो उस स्मृति में बन मौन आकृति।
ऐ! मृत्यु कलिका, मेरे लवणत्व में भरो मदिर मधुरता
उष्ण भस्म में भरो चंपई समीरण की तीर्ण शीतलता।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- उक्त-अनुक्त
- कलंक भी है सौंदर्य
- कलंक भी है सौंदर्य
- क्षण भर वसंत
- नर्तकी
- नारी मैं: तू नारायणी
- पद्म प्रतिमा
- पीड़ा पर्व (सॉनेट 23)
- प्रश्न
- प्रेम पर्व (सॉनेट-26)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-30)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-38)
- मनोकामना
- मुक्ति (सॉनेट)
- मृत्यु कलिका
- मृत्यु कलिका (सॉनेट-23)
- मृत्यु कलिका – 01
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 1
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 2
- मेघ मल्हार
- मोहनीय प्रेम
- वर्षा
- व्यथा का शृंगार
- व्यथित भारती
- व्याकरण
- स्त्री का स्वर
- स्वतंत्रता
- स्वप्नकुमारी
- हंसदेह
- ऐतिहासिक
- पुस्तक समीक्षा
- विडियो
-
- ऑडियो
-