स्त्री का स्वर
अनिमा दास(सॉनेट)
मौनता की भाषा यदि होती . . .मृदुल-सहज व सरल
द्रुमदल न होते अभिशप्त . . .आ:! न होता अंत वन का
न स्रोतवती होती शुष्क, न मेघों में होता अम्लीय जल
न होता अज्ञात अभ्र में लुप्त एक पक्षी . . . मृत मन का।
न होती यक्ष-पृच्छा . . .न मिथ्या विवाद की धूमित ध्वनि
न कोई करता अनुसरण सदा अस्तमित सूर्य का कभी
न पूर्व न पश्चिम न उदीची से . . . प्रत्ययी पवन की अवनि
न होती नैराश्य-बद्ध . . . निगीर्ण ग्लानि में रहते यूँ . . .सभी।
यह जन्म उसी प्राचीन इतिहास का है एक भग्नावशेष
निरुत्तर निर्मात्री . . . पुरुष-इच्छा की स्त्री . . . मौन-मध्याह्न
स्वर में नीरव अध्वर . . . शून्य भुजाओं में अंतिम आश्लेष
प्रतिक्षण ध्वस्त होते इसके कण-कण, हैं अर्ध अपराह्न।
यदि हुई अभिषिक्त यह उर्वि . . . यदि हुआ नादित अंभोधर
प्रतिगुंजित होगा अंतरिक्ष में तब अविजित स्त्री का स्वर।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- ऐतिहासिक
- कविता
-
- उक्त-अनुक्त
- कलंक भी है सौंदर्य
- कलंक भी है सौंदर्य
- नर्तकी
- नारी मैं: तू नारायणी
- पद्म प्रतिमा
- पीड़ा पर्व (सॉनेट 23)
- प्रश्न
- प्रेम पर्व (सॉनेट-26)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-30)
- प्रेम पर्व (सॉनेट-38)
- मनोकामना
- मुक्ति (सॉनेट)
- मृत्यु कलिका
- मृत्यु कलिका (सॉनेट-23)
- मृत्यु कलिका – 01
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 1
- मृत्यु कलिका-सॉनेट 2
- मेघ मल्हार
- वर्षा
- व्यथा का शृंगार
- व्यथित भारती
- व्याकरण
- स्त्री का स्वर
- स्वतंत्रता
- स्वप्नकुमारी
- हंसदेह
- पुस्तक समीक्षा
- विडियो
-
- ऑडियो
-