कविता

अनिमा दास (अंक: 291, जनवरी प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 
(सॉनेट) 
 
कितनी चंचल होती हैं कविताओं में मृदु कल्पनाएँ 
मोहमुक्त होती हैं शब्द-कलिकाएँ . . उन्मादी भावनाएँ 
कितनी चंचल होती हैं इच्छाओं की स्वर्णिम रश्मियाँ 
कर स्तीर्ण कहानियों का अंतरिक्ष . . ये स्वप्निल उर्मियाँ 
 
उत्तर दिशा की वायु में वर्णित . . कथा सहस्र युगों की 
दक्षिण गोलार्द्ध के गवाक्ष में अंकित . . . एक छवि सी 
हो रहा मुक्त जैसे कृष्ण केश . . . प्राची के आलिंगन में 
जैसे काव्यमयी कल-कल बहती . . . प्रिय के स्पंदन में 
 
कितनी रम्य होती कविताएँ . . . प्रकृति-पग में झंकृत 
निस्तब्ध निविड़ता में जैसे मंद-मंद मूर्छना से आवृत्त
ऐ, स्वप्न की तृष्णा! ऐ, कवि हृदय की उष्ण मधुलिका
अदृश्य न होना . . . न होना विस्मृत प्राक् आख्यायिका। 
 
अमृत मुहूर्त की कल्पित स्रोतस्विनी, ऐ, मेघावृत्त मंदर! 
किसी मृत स्वर्ग की हो तुम अप्सरा अथवा हो निर्झर? 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
साहित्यिक आलेख
ऐतिहासिक
पुस्तक समीक्षा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में