होली के रँग 

01-04-2021

होली के रँग 

सुषमा दीक्षित शुक्ला  (अंक: 178, अप्रैल प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

होली के शुचि पर्व में,
रँगो प्रेम से मीत।
प्रेम करो हर एक से
लिखो प्रेम के गीत।
 
फागुन आया झूमता,
हैं बगियन में बौर।
रंगों का त्यौहार ये,
मधुर मिलन का दौर।
 
होली के रंग में रँगो,
छोड़ो सारे क्लेश।
हो जाओ सब एकरंग,
भूलभाल कर द्वेष ।
 
पिचकारी भर भर रँगो,
डालो लाल गुलाल।
होली में मिल झूम लो,
रँग दो सब के गाल।
 
कोई बैरी  ना रहे,
होली से लो सीख।
प्रेम रंग से जग रँगों,
बनो सभी के मीत।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
किशोर साहित्य कविता
स्मृति लेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
कविता-मुक्तक
गीत-नवगीत
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में