श्रवण-धाम महोत्सव
वेद भूषण त्रिपाठी
सृष्टि जगत के श्रद्धालु जन
श्रवण-धाम में आएँगे।
दरस-परस मज्जन कर जल का
पुण्य-पुंज खिलाएँगे।
श्रवण-धाम की पावनता का
वैश्विक मान बढ़ाएँगे।
श्रद्धालु, ज्ञानी, ध्यानी, योगी
श्रेष्ठ संत भी आएँगे।
पवित्र सरोवर तमसा तट पर
मंगलदीप जलाएँगे।
मंगलदीप जलाकर तट पर
सुख-मंगल वर्षाएँगे।
स्वयं तरेंगे स्नेहभाव से
पितृ-देव भी तर जाएँगे।
पौराणिक पर्यटन स्थल पर
पूर्ण आनंद मानाएँगे।
भव्य-दिव्य पावन महोत्सव पर
धन्य-धन्य हो जाएँगे।
सृष्टि जगत के श्रद्धालु जन
श्रवण-धाम में आएँगे।
दरस-परस, मज्जन कर जल का
पुण्य-पुंज खिलाएँगे।
श्रवण-धाम की पावनता का
वैश्विक मान बढ़ाएँगे।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अखण्ड भारत
- अमृत-जल
- अयोध्या धाम
- एक पेड़ माँ के नाम
- एक भारत श्रेष्ठ भारत
- गणतंत्र दिवस
- गति से प्रगति
- जल-महिमा
- तीर्थराज प्रयाग
- दीपोत्सव
- धर्म-ध्वजारोहण
- नमामि गंगे
- नव वर्ष
- नव-संवत्सर
- पावन पुण्य सलिला सरयू
- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
- माँ अन्नपूर्णा: अन्न वरदान
- मातृशक्ति
- मेरी माटी मेरा देश
- योग ॠषि
- रामलला की प्राणप्रतिष्ठा
- लोकतंत्र
- लोकतंत्र का महापर्व
- वन-महोत्सव
- शत-शत नमन!
- श्रवण-धाम महोत्सव
- सजग बनो मतदाता
- सम-नागरिकता
- स्वच्छोत्सव
- स्वातंत्र्योत्सव: हर घर तिरंगा
- हम ही हैं, भारत के मतदाता
- हरेला पर्व
- हिंदी भारत माँ की बिंदी
- हिमालय संरक्षण दिवस
- किशोर साहित्य कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-