सजग बनो मतदाता

01-02-2023

सजग बनो मतदाता

वेद भूषण त्रिपाठी (अंक: 222, फरवरी प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

जागो-जागो प्रिय मतदाता
जनजीवन के भाग्य विधाता। 
न दबाव हो न दुर्भाव हो
अंतरात्मा की पुकार हो। 
जाति-धर्म से नाता तोड़ो
अभिमानी बन मुख मत मोड़ो। 
आओ सब मिल प्रेम से
पूर्ण करें मतदान। 
मानव धर्म ही श्रेष्ठ है
जन-जन का अभियान। 
जागो-जागो प्रिय मतदाता
जनजीवन के भाग्य विधाता। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें