हरेला पर्व

01-08-2023

हरेला पर्व

वेद भूषण त्रिपाठी (अंक: 234, अगस्त प्रथम, 2023 में प्रकाशित)


आओ जन-जन स्नेहभाव से
संकल्पित हो जाएँ। 
नवग्रह कल्पवृक्ष वनोषधि
नक्षत्र वाटिका सजाएँ। 
जैविक विधि से पौध रोपकर
हरेला पर्व मनाएँ। 
 
धरती अंबर जल और जंगल
इनका मान बढ़ाएँ। 
पर्यावरण जल संरक्षित कर
स्वस्थ आजीविका पाएँ। 
धरा सस्यश्यामला बनाकर
जीवन स्वर्ग बनाएँ। 
 
आओ जन-जन स्नेहभाव से
संकल्पित हो जाएँ। 
नवग्रह कल्पवृक्ष वनोषधि
नक्षत्र वाटिका सजाएँ। 
जैविक विधि से पौध रोपकर
हरेला पर्व मनाएँ। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें