अखण्ड भारत
वेद भूषण त्रिपाठीआओ सभी मिलकर क़ुशियाँ मनाएँ
जीवन में शुभता का संचार लाएँ।
कोई दुःखी न हो न हो बेसहारा
अखण्ड भारत राष्ट्र सदा हो हमारा।
राष्ट्रीय पुष्प घर घर में ख़ुशहाली लाए
जीवन में शुभता का नव पथ दिखाए।
जन जन की सेवा का ध्येय हो हमारा
अखण्ड भारत राष्ट्र सदा हो हमारा।
दुःखियों की सेवा में तन मन लगाएँ
घर घर सुमंगल की ज्योति जलाएँ।
सत्पथ पर बढ़ने का ध्येय हो हमारा
अखण्ड भारत राष्ट्र सदा हो हमारा।
शिक्षा का संदेश जन जन तक जाए
स्वदेशी उत्पाद हर मन को भाए।
बढ़ता रहे राष्ट्र का गौरव प्यारा
अखण्ड भारत राष्ट्र सदा हो हमारा।
वेदों की महिमा ऋषियों ने गाई
भारतीय संस्कृति विश्व में समाई।
जीवन में बढ़ने का ध्येय हो हमारा
अखण्ड भारत राष्ट्र सदा हो हमारा।
भारत सोने की चिड़िया कहाए
फहराआ तिरंगा गगन चूम जाए।
प्रगतिशील भारत हो जग में न्यारा
अखण्ड भारत राष्ट्र सदा हो हमारा।
आओ सभी मिलकर खुशियाँ मनाएँ
जीवन में शुभता का संचार लाएँ।
कोई दुःखी न हो न, हो बेसहारा
अखण्ड भारत राष्ट्र सदा हो हमारा।
2 टिप्पणियाँ
-
Good work
-
अखण्ड भारत राष्ट्र सदा हो हमारा। उत्कृष्ट रचना - लेखक द्वारा शब्दों का चयन बहुत सुंदर ।
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अखण्ड भारत
- अमृत-जल
- अयोध्या धाम
- एक भारत श्रेष्ठ भारत
- गणतंत्र दिवस
- गति से प्रगति
- जल-महिमा
- तीर्थराज प्रयाग
- दीपोत्सव
- नमामि गंगे
- नव वर्ष
- नव-संवत्सर
- पावन पुण्य सलिला सरयू
- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
- माँ अन्नपूर्णा: अन्न वरदान
- मातृशक्ति
- मेरी माटी मेरा देश
- योग ॠषि
- रामलला की प्राणप्रतिष्ठा
- लोकतंत्र
- लोकतंत्र का महापर्व
- वन-महोत्सव
- शत-शत नमन!
- सजग बनो मतदाता
- सम-नागरिकता
- स्वातंत्र्योत्सव: हर घर तिरंगा
- हरेला पर्व
- हिंदी भारत माँ की बिंदी
- हिमालय संरक्षण दिवस
- किशोर साहित्य कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-