लोकतंत्र का महापर्व
वेद भूषण त्रिपाठी
आओ जन-जन स्नेह भाव से
संकल्पित हो जाएँ।
लोकतंत्र के महापर्व का
वैश्विक मान बढ़ाएँ।
जनजीवन का भाग्य बदलने
का संकल्प हमारा
सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र भारत का
विश्व पटल पर न्यारा।
युवा आकांक्षाओं से समृद्धशाली
वैश्विक राष्ट्र हमारा।
आत्मविश्वास सर्वांगीण विकास
सुख समृद्धि जग न्यारा।
बुद्धि कौशल तकनीक प्रौद्योगिकी
कल्पनाशक्ति न्यारी।
प्रावीण्य साहस क्रांतिदर्शी
युवा शक्ति सहकारी।
वैश्विक सम्मान दृष्टिगत रखकर
मतदेय स्थल जाएँ।
लोकतांत्रिक महापर्व पर अपनी
सहभागिता बढ़ाएँ।
जाति धर्म क्षेत्र भाषा संप्रदाय से
उठकर मताधिकार अपनाएँ।
भारतोदय की गौरव गरिमा
मंगलमयी बनाएँ।
लोकतंत्र के महोत्सव पर
धन्य-धन्य हो जाएँ।
भारत लोकतंत्र की जननी
वैश्विक मान बढ़ाएँ।
भारतीय सभ्यता संस्कृति के
प्रति श्रद्धानत हो जाएँ।
आत्मविश्वास राष्ट्रनिष्ठा से
मतदेय स्थल जाएँ।
शत प्रतिशत मतदान कराकर
जीवन धन्य बनाए।
लोकतांत्रिक मतदान परंपरा
गौरवान्वित कराएँ।
आओ जन-जन स्नेह भाव से
संकल्पित हो जाएँ।
लोकतंत्र के महापर्व का
वैश्विक मान बढ़ाएँ।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अखण्ड भारत
- अमृत-जल
- अयोध्या धाम
- एक भारत श्रेष्ठ भारत
- गणतंत्र दिवस
- गति से प्रगति
- जल-महिमा
- तीर्थराज प्रयाग
- दीपोत्सव
- नमामि गंगे
- नव वर्ष
- नव-संवत्सर
- पावन पुण्य सलिला सरयू
- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
- माँ अन्नपूर्णा: अन्न वरदान
- मातृशक्ति
- मेरी माटी मेरा देश
- योग ॠषि
- रामलला की प्राणप्रतिष्ठा
- लोकतंत्र
- लोकतंत्र का महापर्व
- वन-महोत्सव
- शत-शत नमन!
- सजग बनो मतदाता
- सम-नागरिकता
- स्वातंत्र्योत्सव: हर घर तिरंगा
- हरेला पर्व
- हिंदी भारत माँ की बिंदी
- हिमालय संरक्षण दिवस
- किशोर साहित्य कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-