मातृशक्ति

15-03-2022

मातृशक्ति

वेद भूषण त्रिपाठी (अंक: 201, मार्च द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

मातृशक्ति श्रद्धाभक्ति स्वीकारिणी
वाकपुट यशस्वी अविकारिणी। 


अदिति वसुंधरा आद्या चंद्रयाणी
शालिनी शिवानी जग कल्याणी। 


आत्मनिर्भर कर्मप्रवीणा धर्मचारिणी 
सुहृदई सद्भावी सदाचारिणी। 


विदुषी करुण्यपूर्णा पतितोद्धारिणी 
आस्तिकी सुमार्गी संसारतारिणी। 


राष्ट्रभक्ति तेजस्विनी क्रांतिकारिणी 
आध्यात्मिकी ओजस्विनी सुविचारिणी। 


परिजनसेवी स्वावलंबी सुगृहणी
कुलवर्धिनी दानशीला धर्मचारिणी। 


न्यायवती नीतिपोषिणी न्यायकारिणी
भावभक्ति निष्ठावती लोककारिणी। 


लोकप्रिया सुदृश्या परिपोषणी
जगत्पूज्यात्मा पापहारिणी। 


मातृशक्ति श्रद्धाभक्ति स्वीकारिणी
वाकपुट यशस्वी अविकारिणी। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें